सीहोर में नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म, फिर सल्फास की गोली खिलाकर मार डाला
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीहोर जिले के अहमदपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। नाबालिग से दो युवकों के द्वारा दुष्कृत्य के बाद उसे जहर खिलाने का आरोप लगा है। पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को थाने के सामने शव रखकर बैरासिया दोहरा रोड पर चक्काजाम किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पानी भरने गई थी पीड़िता जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अहमदपुर थाने के सामने मृतक का शव रख कर मृतक पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन रात्रि तक जारी रहा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मृतक पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात उनकी दो बेटियां ग्राम मगरदी में रात करीब दस बजे पानी भरने के लिए गई थीं।