भारतीय टीम 3 महीने की छुट्टी पर! चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत के बाद अब IPL के धूम धड़ाके की तैयारी
12 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है. दुबई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी के साथ तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया है. अब फैन्स जानने को आतुर हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन क्या है? बता दें कि अब भारतीय टीम को 3 महीने की लंबी छुट्टी मिल गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उसे इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है. कप्तान रोहित शर्मा भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा. दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियोंने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है.