बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

भारतीय टीम 3 महीने की छुट्टी पर! चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत के बाद अब IPL के धूम धड़ाके की तैयारी

मुंबई

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है. दुबई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया है.

अब फैन्स जानने को आतुर हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन क्या है? बता दें कि अब भारतीय टीम को 3 महीने की लंबी छुट्टी मिल गई है. उसे इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है.

कप्तान रोहित शर्मा भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Advertisement

दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियोंने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था.

IPL वाले महाकुंभ में उतरेंगे खिलाड़ी

यानी खिलाड़ियों के लिए अभी सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. उन्हें अब टी20 क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटना है. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा.

पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. इस तरह भारतीय टीम भले ही 3 महीने की छुट्टी पर हो, लेकिन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा.

इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू होगा दो साल का चुनौतीपूर्ण चक्र

जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए 8 महीने हो चुके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और ‘गुरु गंभीर’ को बड़ी तस्वीर का विश्लेषण करने का मौका मिलेगा क्योंकि अगले दो महत्वपूर्ण वर्षों में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की उम्मीद है.

गंभीर अब ऐसे दौर में पहुंचेंगे जहां उनके सामने तीन अलग-अलग चुनौतियां होंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी. यह हमेशा की तरह आईपीएल के बाद होगा जिसमें तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होगा.

गंभीर की दूसरी बड़ी चुनौती भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप होगा जहां सूर्यकुमार यादव की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी और आखिरी लेकिन सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का वनडे विश्व कप होगा.

जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

यदि भारतीय टीम की बात करें तो उसे अपनी अगली सीरीज 3 महीने बाद जून-जुलाई 2025 में खेलनी है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2025)

20-24 जून, पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई, दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम
10-14 जुलाई, तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई, चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर
31 जुलाई-4 अगस्त, पांचवां टेस्ट, द ओवल

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया… आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों का सफल पुनर्वास ▶ STORY आयरलैंड में चीलों की वापसी: एक सदी बाद 245 चूजों… भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में महिला सम्मान और संस्कृति ▶ STORY भारत की वैश्विक पहल: बोलिविया को दवा सहायता, अफ्रीका में… MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर ▶ STORY MP कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन, कृषि-सुरक्षा पर जोर MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ▶ STORY MP-CG एक्सप्रेस-वे: अब 8 घंटे में पहुचें छत्तीसगढ़, 15 हजार… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली बार गेड़ी चढ़े मंत्री-वीआईपी ▶ STORY छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम, सीएम हाउस में पहली… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट: अरपा नदी उफान पर,… हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष ▶ STORY हाथ में तिरंगा थाम CM विष्णु देव साय ने किया… बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश ▶ STORY बगिया में CM विष्णु देव साय ने सुनी जनता की… CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक संघर्ष को किया नमन ▶ STORY CM विष्णु देव साय ने मीसाबंदी स्व. शिवबालक साव को… कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ▶ STORY कुनकुरी में स्व. ज्ञानचंद जैन को CM विष्णु देव साय… तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा…