IAEA की चेतावनी से मचा हड़कंप, ईरान जल्द बना सकता है परमाणु बम – ट्रंप बोले ‘सबकुछ तबाह’
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाशिंगटन अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यह बड़ा खुलासा संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनका कहना है कि ईरान कुछ ही महीनों में यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है, यानी परमाणु बम बनाने के बहुत करीब है। उनका दावा है कि ईरान की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताएं अब भी सलामत हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि इजरायल से सीजफायर के तुरंत बाद ईरान ने अपनी संसद में प्रस्ताव पास करके IAEA से संपर्क तोड़ दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह बयान सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को चुनौती देता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को "पूरी तरह तबाह" कर दिया और देश को "दशकों पीछे धकेल दिया" है।