बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

IAEA की चेतावनी से मचा हड़कंप, ईरान जल्द बना सकता है परमाणु बम – ट्रंप बोले ‘सबकुछ तबाह’

वाशिंगटन 
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यह बड़ा खुलासा संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने किया है। उनका कहना है कि ईरान कुछ ही महीनों में यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है, यानी परमाणु बम बनाने के बहुत करीब है। उनका दावा है कि ईरान की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताएं अब भी सलामत हैं। बता दें कि इजरायल से सीजफायर के तुरंत बाद ईरान ने अपनी संसद में प्रस्ताव पास करके IAEA से संपर्क तोड़ दिया था।

यह बयान सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को चुनौती देता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को "पूरी तरह तबाह" कर दिया और देश को "दशकों पीछे धकेल दिया" है।

IAEA की चेतावनी क्यों अहम
IAEA प्रमुख ग्रोसी ने कहा, "कुछ ठिकानों को नुकसान हुआ है, लेकिन पूरा ढांचा अब भी खड़ा है। अगर ईरान चाहे, तो कुछ ही महीनों में सेंट्रीफ्यूज दोबारा शुरू कर सकता है और संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "ईरान एक अत्यधिक विकसित परमाणु तकनीकी वाला देश है। न सिर्फ सुविधाएं, बल्कि ज्ञान और औद्योगिक ढांचा भी उसके पास मौजूद है।"

हमलों से पहले 400 किलो यूरेनियम भी गायब
IAEA ने कुछ दिन पहले यह भी आशंका जताई थी कि ईरान ने अमेरिकी हमलों से पहले अपने पास मौजूद 408.6 किलो (करीब 900 पाउंड) संवर्धित यूरेनियम को कहीं और स्थानांतरित कर दिया हो सकता है। यह यूरेनियम 60% तक संवर्धित है — जो कि हथियार बनाने के स्तर से कुछ ही नीचे है, लेकिन इससे 9 से अधिक परमाणु बम बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

ईरान ने IAEA से तोड़ा संपर्क
इजरायल से युद्धविराम के तुरंत बाद ईरान ने अपनी संसद में ऐसा प्रस्ताव पास किया और IAEA से संबंध तोड़ने का ऐलान किया। ईरान ने IAEA प्रमुख की फोर्डो और अन्य परमाणु ठिकानों की जांच की मांग को खारिज कर दिया है। ग्रोसी का कहना है, “हम नहीं जानते कि वह संवर्धित यूरेनियम अब कहां है। हो सकता है कुछ हिस्सा नष्ट हुआ हो और कुछ बचा लिया गया हो। ईरान को जवाब देना होगा, लेकिन वह फिलहाल सहयोग नहीं कर रहा।”

ट्रंप की चेतावनी
उधर, ट्रंप ने एक बार फिर ईरान और उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी है। कहा, "मैं जानता था वो कहां छिपे हैं। मैंने उन्हें मरने से बचाया, लेकिन अगली बार ऐसा नहीं होगा।" ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने इज़राइल की खामेनेई को मारने की योजना को भी वीटो किया था। लेकिन अब उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अगर जरूरत पड़ी, तो ईरान पर फिर से हमला किया जाएगा – बिल्कुल, बिना किसी सवाल के।"

परमाणु डील की शर्तें
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार सुबह X पर पोस्ट करते हुए कहा, "अगर राष्ट्रपति ट्रंप सच में परमाणु समझौता चाहते हैं, तो उन्हें हमारे सर्वोच्च नेता के खिलाफ असम्मानजनक भाषा बंद करनी होगी।" ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ईरान से प्रतिबंध हटाने पर विचार किया था, लेकिन अब उन्होंने वह प्रस्ताव भी वापस ले लिया है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया… रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया युवाओं का आह्वान ▶ STORY रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का… नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित छत्तीसगढ़ का साझा किया विजन ▶ STORY नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित… नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय… अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,…