कोंडागांव की बेटी सुनीता नेताम ने रचा इतिहास, तीन खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, गांव में जश्न का माहौल
27 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोंडागांव की सुनीता नेताम ने रचा इतिहास, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल तीनों खेलों में राष्ट्रीय चयन, गांव में जश्न, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण। कोंडागांव।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बार फिर खेल जगत में सुनहरी खबर आई है। कोंडागांव जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनीता नेताम ने अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने एक साथ तीन अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान का क्षण है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गांव में खुशी की लहर सुनीता नेताम के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाकों में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाईं।