जहां शो में बुद्धिमत्ता और हास्य का मेल देखने को मिलता है, वहीं यह दर्शकों को एक जांचपूर्ण यात्रा पर भी ले जाता है ,जहां तेनाली रामा (कृष्णा भारद्वाज), लक्ष्मणप्पा (कुनाल करण कपूर) और तेज दिमाग वाले कोतवाल (निखिल आर्य) मिलकर पुराने जमाने की चतुराई और तर्कशक्ति से जटिल मामलों को सुलझाते हैं।लेकिन यदि कैमरे के पीछे झांकें, तो वहां का नज़ारा बिल्कुल अलग है ।हंसी-ठिठोली, मस्ती भरे पल और एक ऐसी तिकड़ी जो सेट पर मस्ती की जान बन चुकी है।