बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

कुनाल करण कपूर के साथ तेनाली रामा के सेट पर धमाल मचाते हैं कृष्णा भारद्वाज

मुंबई,

सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा ’ में तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि वह कुनाल करण कपूर के साथ इस शो के सेट पर खूब धमाल मचाते हैं।
सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘तेनाली रामा ’ इन दिनों अपने रोमांचक मिस्ट्री ट्रैक के कारण दर्शकों को खूब पसंद किया जा रहा है। जहां शो में बुद्धिमत्ता और हास्य का मेल देखने को मिलता है, वहीं यह दर्शकों को एक जांचपूर्ण यात्रा पर भी ले जाता है ,जहां तेनाली रामा (कृष्णा भारद्वाज), लक्ष्मणप्पा (कुनाल करण कपूर) और तेज दिमाग वाले कोतवाल (निखिल आर्य) मिलकर पुराने जमाने की चतुराई और तर्कशक्ति से जटिल मामलों को सुलझाते हैं।लेकिन यदि कैमरे के पीछे झांकें, तो वहां का नज़ारा बिल्कुल अलग है ।हंसी-ठिठोली, मस्ती भरे पल और एक ऐसी तिकड़ी जो सेट पर मस्ती की जान बन चुकी है। यह तिकड़ी सेट पर गहराई से जांच करते अपने किरदारों के विपरीत, पर्दे के पीछे पूरी मस्ती में डूबी रहती है। कभी हल्की-फुल्की शरारतें करना, कभी मीम्स शेयर करना, तो कभी खुद की गलतियों पर हंसना, इनका आपसी मेलजोल शूटिंग के माहौल को बेहद मजेदार और सहयोगपूर्ण बनाता है।
कृष्णा भारद्वाज ने अपने इस ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड के बारे में कहा, “कुनाल और मैं सेट पर पूरी तरह धमाल मचाते हैं।जैसे दो शरारती बच्चे जो हमेशा हंसते रहते हैं, मजाक करते हैं, और सबको चिढ़ाते रहते हैं। हमारा सबसे पसंदीदा निशाना है निखिल आर्य, जो हमारी हंसी के बिना मतलब फूटते ठहाकों से अकसर उलझ जाते हैं, लेकिन हर बार बड़े अच्छे मूड में सब झेलते हैं। जब हम तीनों साथ होते हैं, तो हमारी मस्ती और केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त होती है कि हमें सही मायनों में शो के ‘फन मस्किटियर्स’ का खिताब मिल चुका है।”
शो ‘तेनाली राम’ हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…