थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चेन्नई तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने राज्य की महिला कर्मचारियों को मिलने वाले मातृत्व अवकाश के जैसा ही राज्य सरकार के विवाहित कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य में पहली बार सरकारी पुरुष कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिन के पितृत्व अवकाश का लाभ उठा सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वे यह अवकाश बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर ले सकते हैं। मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा करते हुए बताया कि इस संबंध में सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह अवकाश प्रसव से 15 दिन पहले या बाद में अथवा बच्चे के जन्म की तिथि से छह माह के भीतर लिया जा सकेगा।