चेन्नई
तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने राज्य की महिला कर्मचारियों को मिलने वाले मातृत्व अवकाश के जैसा ही राज्य सरकार के विवाहित कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की है। राज्य में पहली बार सरकारी पुरुष कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिन के पितृत्व अवकाश का लाभ उठा सकते हैं। वे यह अवकाश बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा करते हुए बताया कि इस संबंध में सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। यह अवकाश प्रसव से 15 दिन पहले या बाद में अथवा बच्चे के जन्म की तिथि से छह माह के भीतर लिया जा सकेगा। सीएम विजय ने कहा कि महिला कर्मचारियों को मिलने वाले 365 दिन के मातृत्व अवकाश के अनुरूप पुरुष सरकारी कर्मचारियों के पितृत्व अवकाश की मांग पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 15 दिन का अवकाश स्वीकृत किया है।
उन्होंने कहा कि गर्भावस्था की अवधि मां और बच्चे दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और प्रत्याशित मां और बाद में बच्चे की देखभाल में शारीरिक और भावनात्मक सहारा प्रदान करने में पिता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला 365 दिन का मातृत्व अवकाश मातृत्व और बाल कल्याण के महत्व को दर्शाता है।
इसी प्रकार, पुरुष कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश प्रदान करने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा करने में पिता की भूमिका सुनिश्चित होगी और बच्चे के पालन-पोषण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने पुरुष कर्मचारियों के अनुरोध पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Radha Krishna Idol₹1,640उत्पाद देखें
Brass Eagle (Garuda) Idol — Big, 7.5 inch₹2,250
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Colour Iron Spring (Green) – Clockwise₹490
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Pure Copper Spring – Clockwise₹1,650
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Pure SS (Stainless Steel) Spring – Clockwise₹950
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Brass Shankh — Large, 9 inch (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें


























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे