अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
29 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अनुज शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, जनदर्शन में समस्याएं सुनीं और पात्र हितग्राहियों को मकानों के पट्टे वितरित किए। धरसीवा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा ने जनपद पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैठक के दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जनपद पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।