बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अनुज शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, जनदर्शन में समस्याएं सुनीं और पात्र हितग्राहियों को मकानों के पट्टे वितरित किए।

धरसीवा। धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा ने जनपद पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बैठक के दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जनपद पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों, शिकायतों और विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रत्येक विभाग से ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विधायक अनुज शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों और परियोजना स्थलों का नियमित निरीक्षण कर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि हर लंबित फाइल के पीछे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की उम्मीद जुड़ी होती है, इसलिए सभी मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि अगली समीक्षा बैठक में समस्याओं की बजाय सफल विकास कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा हो।

विज्ञापन
Advertisement

समीक्षा बैठक के बाद विधायक अनुज शर्मा सेवा सदन पहुंचे, जहां आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शासन की आवासीय योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकानों के पट्टे भी वितरित किए। पट्टा मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त की। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद परिवार को अपने घर का कानूनी अधिकार और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इससे लाभार्थी सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खूटे, सुनील शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP…