पंजाब में 5 डिग्री तक गिरा पारा, 12 जिलों में आज धुंध का अलर्ट, AQI 200 पार
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जालंधर. पंजाब में ठंड का असर दिखने लगा है। आज, शुक्रवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फरीदकोट में रहा। इसके साथ ही धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा ही मौसम शनिवार भी बना रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।