जालंधर.
पंजाब में ठंड का असर दिखने लगा है। आज, शुक्रवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फरीदकोट में रहा। इसके साथ ही धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है।
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा ही मौसम शनिवार भी बना रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है। राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।
धुंध को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज और कल धुंध का असर देखने को मिलेगा।
27 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। सड़क व हाईवे पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के फिलहाल रविवार के बाद हालात सामान्य दिख रहे हैं।
जानें किन शहरों में प्रदूषण ने किया बेहाल
राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बना हुआ है। बीते दिन के मुकाबले हल्का सुधार हुआ है। खन्ना में AQI 300 पार पहुंच गया था, जो अब 300 से नीचे पहुंचा है। जानें किस शहर में कितना AQI दर्ज-
शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
अमृतसर 173
बठिंडा 241
जालंधर 221
खन्ना 192
लुधियाना 197
मंडी गोबिंदगढ़ 256
पटियाला 142
रूपनगर 51
सामान्य के करीब पहुंचा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़कर लगभग सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मुख्य शहरों में लुधियाना का तापमान 7.8 डिग्री, पटियाला का 9.7 डिग्री, चंडीगढ़ का 9.8 डिग्री और अमृतसर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। इसके अलावा बठिंडा में 7.4 डिग्री, गुरदासपुर में 11.6 डिग्री, बरनाला में 12.1 डिग्री और सलर्न (होशियारपुर) में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री रहा, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 27.5 डिग्री, रोपड़ में 27.4 डिग्री, पटियाला में 26.4 डिग्री, संगरूर में 26.2 डिग्री रहा। लुधियाना में तापमान 25.7 डिग्री, मोहाली में 25.1 डिग्री और अमृतसर में 24.9 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट में तापमान सबसे कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया, यहां 24 घंटों के भीतर 5.5 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Colour Iron Spring (Green) – Anti-Clockwise₹490
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Iron Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,000उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Pure Aluminium Spring – Clockwise₹850
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Brass Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,250उत्पाद देखें
Kuber Ji Idol 7 inch — Copper Coated₹3,950
Kamdhenu Cow Idol — Brass, 1 kg₹1,850उत्पाद देखें
Brass Eagle (Garuda) Idol — Small, 6 inch₹1,650













































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे