विधायक अनुज शर्मा की पहल रंग लाई, धरसींवा को मिला नया उप पंजीयक कार्यालय
5 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नवीन उप रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना से 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रजिस्ट्री सुविधा मिलेगी, समय और धन दोनों बचेंगे। धरसींवा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विधायक अनुज शर्मा के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप धरसींवा ब्लॉक मुख्यालय में नवीन उप रजिस्ट्रार (उप पंजीयक) कार्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ शासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों के लिए अब रायपुर नहीं जाना पड़ेगा।