एमएलसी 2025 : मिशेल ओवेन ने खोला ‘पंजा’, प्लेऑफ में वाशिंगटन फ्रीडम
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूयॉर्क वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 के 19वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 12 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। डलास में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए वाशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टीम 30 रन तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद जैक एडवर्ड्स ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एडवर्ड्स 42 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 58 रन जड़े। इनके अलावा ओबस पिएनार ने नाबाद 30, जबकि मुख्तार अहमद ने नाबाद 17 रन की पारी खेली।