बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

एमएलसी 2025 : मिशेल ओवेन ने खोला ‘पंजा’, प्लेऑफ में वाशिंगटन फ्रीडम

न्यूयॉर्क
वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 के 19वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 12 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

डलास में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए वाशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। टीम 30 रन तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद जैक एडवर्ड्स ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।

एडवर्ड्स 42 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 58 रन जड़े। इनके अलावा ओबस पिएनार ने नाबाद 30, जबकि मुख्तार अहमद ने नाबाद 17 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से जेवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा हारिस रऊफ और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 20 ओवरों के खेल तक नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। कप्तान मैथ्यू शॉर्ट और फिन एलन के बीच 5.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी हुई, जिसमें एलन का योगदान महज सात रन का ही रहा।

विज्ञापन
Advertisement

मैथ्यू शॉर्ट ने 40 गेंदों में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 67 रन जड़े। इनके अलावा संजय कृष्णमूर्ति ने 24, जबकि जहमर हैमिल्टन ने नाबाद 31 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जिता नहीं सके। वाशिंगटन फ्रीडम की जीत के हीरो मिशेल ओवेन रहे, जिन्होंने तीन ओवरों में 17 रन देकर पांच शिकार किए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…