दबंग आवाज़
बिहार मेट्रो प्रोजेक्ट में नया कदम: किराये पर ली जाएंगी ट्रेनें, 200 करोड़ का प्रायोरिटी कॉरिडोर
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना पटना में मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू करने के लिए राज्य सरकार करीब तीन वर्ष के लिए तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन किराये पर लेगी। इस पर 21.15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही अगस्त 2025 से मार्च 2028 तक पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के रखरखाव पर 179.37 करोड़ रुपये भी खर्च होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई। सरकार ने प्रायोरिटी कॉरिडोर के संचालन एवं रखरखाव जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. को सौंपी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुणे मेट्रो के लिए बनाया गया था ट्रेन सेट पटना में चलाने के लिए जो मेट्रो ट्रेन किराये पर ली जा रही है वह ट्रेन सेट पुणे मेट्रो के लिए बनाया गया था। यह ट्रेन ऑनबोर्ड सिग्निल सिस्टम से सुसज्जित है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें