बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

बिहार मेट्रो प्रोजेक्ट में नया कदम: किराये पर ली जाएंगी ट्रेनें, 200 करोड़ का प्रायोरिटी कॉरिडोर

पटना
पटना में मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू करने के लिए राज्य सरकार करीब तीन वर्ष के लिए तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन किराये पर लेगी। इस पर 21.15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसके साथ ही अगस्त 2025 से मार्च 2028 तक पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के रखरखाव पर 179.37 करोड़ रुपये भी खर्च होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई। सरकार ने प्रायोरिटी कॉरिडोर के संचालन एवं रखरखाव जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. को सौंपी है।

पुणे मेट्रो के लिए बनाया गया था ट्रेन सेट
पटना में चलाने के लिए जो मेट्रो ट्रेन किराये पर ली जा रही है वह ट्रेन सेट पुणे मेट्रो के लिए बनाया गया था। यह ट्रेन ऑनबोर्ड सिग्निल सिस्टम से सुसज्जित है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन को खरीदने की बजाय किराये पर लेना वित्तीय दृष्टिकोण से व्यवहारिक माना गया है। बिहार और केंद्र सरकार के सहयोग से पटना में मेट्रो रेल के परिचालन को साकार करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

मेट्रो परियोजना न केवल राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगी, बल्कि इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी, सफर का समय कम होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नया विकल्प मिलेगा। मेट्रो सेवा शुरू होने से शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।  
मंत्रिमंडल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को वार्षिक मानदेय के अलावा छह हजार रुपये की दर से भुगतान करेगी। 77895 बीएलओ और 8245 बीएलओ सुपरवाइजर के छह हजार भुगतान के लिए मंत्रिमंडल ने 51.68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

न्यायिक सेवा के अफसरों को भी राज्य कर्मियों की तरह वार्षिक वेतन वृद्धि
मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में बिहार न्यायिक सेवा के अफसरों को भी पहली जनवरी, 2016 से राज्य कर्मयों के अनुरूप वार्षिक वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
Advertisement

दानापुर जलापूर्ति के लिए 99.09 करोड़ रुपये स्वीकृत
केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत दानापुर जलापूर्ति योजना के लिए मंत्रिमंडल ने 99.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि से दानापुर जलापूर्ति योजना के तहत 11,753 घरों के लिए कुल 16 ट्यूवेल, 16 क्लोरीनेटर प्रणाली के साथ पंप हाउस, चार जलमीनार कैंंपस, 8.200 किमी राइजिंग मेन और 117.72 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे दानापुर शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को जलापूर्ति सुविधा प्राप्त होने लगेगी।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…