19 जून को नितिन गडकरी करेंगे रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रांची राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून को होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात कर फ्लाईओवर के लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहा जा रहा है कि गडकरी ने उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान कर दी है। वहीं, बता दें कि यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची में बनने जा रहा है। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रातू रोड से कचहरी और अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को अब खराब रास्ते और जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। पहले जहां 30 मिनट या उससे ज्यादा समय लगता था, अब वही रास्ता 5 मिनट में तय किया जा सकेगा।