बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

19 जून को नितिन गडकरी करेंगे रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन

रांची

राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून को होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात कर फ्लाईओवर के लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। कहा जा रहा है कि गडकरी ने उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान कर दी है। वहीं, बता दें कि यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची में बनने जा रहा है। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रातू रोड से कचहरी और अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को अब खराब रास्ते और जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। पहले जहां 30 मिनट या उससे ज्यादा समय लगता था, अब वही रास्ता 5 मिनट में तय किया जा सकेगा।

पंडरा से रातू रोड आने वाले लोग भी बिना जाम के 10-15 मिनट में अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। स्कूल बसों को भी अब जाम में फंसने की समस्या से निजात मिलेगी। इस रूट पर कई महत्वपूर्ण और बड़े स्कूल हैं, जिनकी बसें अक्सर जाम में फंस जाती थीं। अब बच्चों को समय पर घर पहुंचने में आसानी होगी। खराब सड़क और जाम के कारण यहां पर एक्सीडेंट भी काफी होते थे। अब नीचे चकाचक सड़क और ऊपर फ्लाईओवर से जाम और एक्सीडेंट दोनों से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर में कई जगह रैंप बनाए गए हैं, जिससे रातू रोड, राजभवन, इटकी रोड और आकाशवाणी केंद्र पर आसानी से उतरा जा सकेगा।

विज्ञापन
Advertisement

कचहरी जाना भी अब आसान हो गया है। राजभवन के थोड़ा आगे एक और रैंप है, जिससे आप पैदल भी 5 मिनट में कचहरी पहुंच सकते हैं। फ्लाईओवर बनने से न सिर्फ सहूलियत होगी, बल्कि शहर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा। फ्लाईओवर के पिलर पर खूबसूरत सोहराई पेंटिंग बनाई गई है, जो देखने में आकर्षक है और शहर की संस्कृति को भी बढ़ावा देती है। 4 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर लगभग 291 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। रांची वासियों को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। रात में जगमगाती फ्लाईओवर की लाइटें रात की खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…