ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार
24 July 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भुवनेश्वर: ओडिशा ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग और बिक्री के मामले में देश के अन्य सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने इस बड़ी उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि जून 2026 में ओडिशा में कुल वाहन बिक्री का 17 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का रहा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 12 प्रतिशत है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री जेना ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व को दिया है, जिसे उन्होंने 'पूर्वोदय के प्रवेश द्वार ओडिशा के लिए प्रधानमंत्री का एक और महत्वपूर्ण योगदान' बताया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ओडिशा की ऐतिहासिक उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच, ओडिशा का यह प्रदर्शन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।