ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंदौर में होगा तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड तथा स्वास्तिक सस्टेनेबल द्वारा प्रदेश की व्यवसायिक नगरी इंदौर में तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संस्था के प्रोजेक्ट हेड श्री लोकेश चौधरी ने बताया कि अर्बन हाट, केसर बाग रोड इंदौर में आयोजित यह एक्सपो 21, 22 तथा 23 मार्च 2025 को 3 दिनों के लिए लगाया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसमें ऊर्जा क्रांति को ध्यान में रखते हुए भारतीय विद्युत उद्योग में नई संभावनाएं तलाशने के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इस ऊर्जा क्रांति का सीधा लाभ जन सामान्य को भी मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे जहां एक और सौर तथा पवन ऊर्जा की उपलब्धता से बिजली की लागत कम होगी वहीं दूसरी ओर हर घर में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी।