बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंदौर में होगा तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन

भोपाल
ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड तथा स्वास्तिक सस्टेनेबल द्वारा प्रदेश की व्यवसायिक नगरी इंदौर में तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रोजेक्ट हेड श्री लोकेश चौधरी ने बताया कि अर्बन हाट, केसर बाग रोड इंदौर में आयोजित यह एक्सपो 21, 22 तथा 23 मार्च 2025 को 3 दिनों के लिए लगाया जा रहा है। जिसमें ऊर्जा क्रांति को ध्यान में रखते हुए भारतीय विद्युत उद्योग में नई संभावनाएं तलाशने के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इस ऊर्जा क्रांति का सीधा लाभ जन सामान्य को भी मिलेगा। इससे जहां एक और सौर तथा पवन ऊर्जा की उपलब्धता से बिजली की लागत कम होगी वहीं दूसरी ओर हर घर में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी।

ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक्सपो के प्रायोजनकर्ताओं में भारत सरकार के उपक्रम भी शामिल हैं जिनमें सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन), नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी), पावरग्रिड तथा रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) गॅट सोलर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस एक्सपो में मध्य प्रदेश की प्राकृतिक संभावनाओं और अनुकूल वातावरण के अनुसार उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए कोयला ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा पार्क तथा नई बैटरी भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस एक्सपो के माध्यम से राज्य की आर्थिक नीति को भी बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा व्यवसाइयों के लिए भी इस एक्सो में सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह नवीनतम तकनीकों को अपनाकर और अधिक उत्पादन कर सकें। इसके अतिरिक्त अक्षय ऊर्जा उत्पादन और भंडारण में निवेश के लिए भी प्रेरित किया जाएगा जिससे औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश में नए निवेशकों को आकर्षित करने की कार्य योजना भी बनेगी।

यह तीन दिवसीय सोलर एशिया एक्सपो लिथियम आंयन बैटरियां, इलेक्ट्रिक वाहनों, को स्मार्ट ग्रेड के साथ अच्छे ऊर्जा स्रोतों को और अधिक कुशल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आयोजक संस्था द्वारा एक्सपो में अधिक से अधिक लोगों से पहुंकर जानकारियां हासिल करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की…