महाशिवरात्रि पर काशी में दिखेंगे अखाड़ें और नागा साधु
22 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाराणसी महाशिवरात्रि पर काशी में महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिलेगा। महाकुंभ में पहुंचे 13 में से पांच अखाड़े एक साथ विश्वनाथ दरबार में दर्शन करेंगे। एक साथ इनकी पेशवाई भी निकलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दो आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में राजसी यात्रा हनुमानघाट एवं शिवाला से निकालेगी। इस बार ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी शामिल होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अखाड़ों ने हनुमान घाट पर अखाड़े में बैठक कर पेशवाई की रूपरेखा तय की। आपसी सहमति पर श्रीशंभु पंचदशनाम जूना अखाड़ा, आवाहन, अग्नि, निरंजनी एवं अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर बाबा दरबार में दर्शन का कार्यक्रम तय किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पहले निरंजनी और अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर दर्शन करते थे।