बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि पर काशी में दिखेंगे अखाड़ें और नागा साधु

वाराणसी
 
महाशिवरात्रि पर काशी में महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिलेगा। महाकुंभ में पहुंचे 13 में से पांच अखाड़े एक साथ विश्वनाथ दरबार में दर्शन करेंगे। एक साथ इनकी पेशवाई भी निकलेगी। दो आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में राजसी यात्रा हनुमानघाट एवं शिवाला से निकालेगी। इस बार ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी शामिल होंगे। अखाड़ों ने हनुमान घाट पर अखाड़े में बैठक कर पेशवाई की रूपरेखा तय की। आपसी सहमति पर श्रीशंभु पंचदशनाम जूना अखाड़ा, आवाहन, अग्नि, निरंजनी एवं अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर बाबा दरबार में दर्शन का कार्यक्रम तय किया है।

इसके पहले निरंजनी और अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर दर्शन करते थे। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशनंद महाराज एवं निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज की अगुवाई में पेशवाई निकाली जाएगी। इसमें डमरू वादन, बैंडबाजा के अलावा करीब 20 रथ होंगे। इस पर महामंडलेश्वर, श्रीमहंत आदि पदाधिकारी विराजमान होंगे।

महाशिवरात्रि के लिए काशी विश्वनाथ में विशेष तैयारी
महाकुंभ के पावन पर्व में पड़ रही महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास प्रत्येक बिंदु पर पुख्ता इंतजाम कर रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण ने महाशिवरात्रि की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ की पुनीत बेला की महाशिवरात्रि पर इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

धाम में महाकुंभ के पलट प्रभाव में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इसको देखते हुए पूर्व से ही पूरी क्षमता से सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग, जिगजैक बैरीकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। धाम में कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जिससे श्रद्धालुओं को भगवान महादेव के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
Advertisement

प्रांगण में ही श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए जरूरी सूचनाओं माइक के माध्यम से अनवरत प्रसारित की जा रही हैं। भटके और बिछड़े लोगों को खोजने के लिए खोया- पाया केंद्र भी सक्रिय है। बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गोद में बच्चे लेकर आए श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने के लिए कार्मिक भी लगाए गए हैं।

सीईओ ने की श्रद्धालुओं से धैर्य की अपील
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मंदिर के सीईओ श्री विश्व भूषण ने आम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर विभिन्न अखाड़ों के पूज्य साधु- संतों का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आगमन होगा, ऐसे में आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ देर मंदिर में दर्शन रोका जा सकता है। इसके दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं काशीवासियों से अपील है कि पूज्य साधु- संतों के आगमन के दौरान धैर्य बनाए रखें।

भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब और टाटा स्काई के माध्यम से भी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन की व्यवस्था की है‌। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए बुजुर्ग, बीमार एवं अशक्त श्रद्धालु अपने निवास स्थान से ही इन माध्यमों का प्रयोग कर श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन लाभ प्राप्त करें।

श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने श्रद्धालुओं से यह भी अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खाली पेट कतार में न लगे और अपने साथ पानी, ओआरएस, ग्लूकोज साथ रखें जिससे की चक्कर एवं कमजोरी से बचा जा सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। मेडिकल कैंप्स पर ओआरएस एवं अन्य जरूरी दवाओं के साथ चिकित्सक मौजूद हैं और जरूरत अनुसार श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :… Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की…