ऑपरेशन स्पाइडरवेब लॉन्च कर रूस को बड़ा झटका, अंडरवाटर 1100 KG विस्फोटक से उड़ाया पुल
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कीव रविवार को ऑपरेशन स्पाइडरवेब लॉन्च कर रूस को बड़ा झटका देने वाले यूक्रेन ने अब तीसरे दिन अंडरवाटर विस्फोट कर दुश्मन देश को फिर से हिला दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने मंगलवार को कहा कि उसने रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले सड़क और रेल पुल को अंडरवाटर विस्फोटकों से उड़ा दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
SBU ने टेलीग्राम ऐप पर एक बयान में कहा कि उसने 1100 किलोग्राम TNT विस्फोटक का इस्तेमाल कर इस पुल को मंगलवार को सुबह-सुबह विस्फोट कर उड़ा दिया। इस विस्फोट से पुल के पानी के नीचे के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे रूस का क्रीमिया से संपर्क बाधित हुआ है। यह पुल यूक्रेन में तैनात रूसी सेना को रसद और हथियार पहुंचाने का प्रमुख मार्ग था।