बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

ऑपरेशन स्पाइडरवेब लॉन्च कर रूस को बड़ा झटका, अंडरवाटर 1100 KG विस्फोटक से उड़ाया पुल

कीव
रविवार को ऑपरेशन स्पाइडरवेब लॉन्च कर रूस को बड़ा झटका देने वाले यूक्रेन ने अब तीसरे दिन अंडरवाटर विस्फोट कर दुश्मन देश को फिर से हिला दिया है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने मंगलवार को कहा कि उसने रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले सड़क और रेल पुल को अंडरवाटर विस्फोटकों से उड़ा दिया है। SBU ने टेलीग्राम ऐप पर एक बयान में कहा कि उसने 1100 किलोग्राम TNT विस्फोटक का इस्तेमाल कर इस पुल को मंगलवार को सुबह-सुबह विस्फोट कर उड़ा दिया। इस विस्फोट से पुल के पानी के नीचे के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे रूस का क्रीमिया से संपर्क बाधित हुआ है। यह पुल यूक्रेन में तैनात रूसी सेना को रसद और हथियार पहुंचाने का प्रमुख मार्ग था।

पुल पर आवागमन चालू होने का दावा
दूसरी तरफ, इस पुल पर नियमित स्थिति अपडेट देने वाले आधिकारिक रूसी आउटलेट ने कहा है कि पुल पर आवागमन स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे के बीच लगभग तीन घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, रूसी आउटलेट ने इस अस्थायी बंदी की कोई वजह नहीं बताई थी। बाद में आउटलेट ने कहा कि पुल को फिर से खोल दिया गया है और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।

इससे पहले दो बार और उड़ाया गया था क्रीमिया पुल
एसबीयू ने अपने बयान में कहा, "इससे पहले, हमने 2022 और 2023 में दो बार क्रीमिया पुल को उड़ाया था। इसलिए आज हमने पानी के नीचे विस्फोट कर उसे उड़ाने की परंपरा को जारी रखा। एसबीयू ने ये भी कहा है कि इस ऑपरेशन की तैयारी कई महीनों से की जा रही थी। एसबीयू ने इस हमले का वीडियो फुटेज भी साझा किया है, जिसमें पुल के खंभों के बीच विस्फोट होता दिखाया गया है। बता दें कि रविवार को यूक्रेन ने सबसे घातक हमला कर रूस के चार एयरबेस पर तैनात 40 से ज्यादा लड़ाकू विमानों को ड्रोन अटैक में तबाह कर दिया था। इससे रूस को करीब सात अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…