विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर नारेबाजी की, बोल रहे हैं तो सुनाई नहीं पड़ता है, बैठिए, सीएम नीतीश कुमार
6 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में वित्त मंत्री तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सदन की कार्यवाही प्रश्न काल के साथ शुरू हुई लेकिन विपक्षी वामपंथी दलों के विधायक सदन में हंगामा करने लगे। पोस्टर लेकर सदन में पहुंच गए तो स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें पोस्टर लहराने से मना कर दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर नारेबाजी की। सदन में उस समय सन्नाटा छा गया जब सीएम नीतीश कुमार अचानक खड़े होकर बोलने लगे। माले विधायकों ने सदन के अंदर जमकर हंगमा कर रहे थे। माले विधायक बेल तक पहुंच गए थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके हंगामे को देखते हुए अंत में खुद सीएम नीतीश कुमार अपने स्थान से खड़े हुए और उन्होंने माले विधायकों से शांत रहने के लिए कहा। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की।