बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर नारेबाजी की, बोल रहे हैं तो सुनाई नहीं पड़ता है, बैठिए, सीएम नीतीश कुमार

पटना
बिहार विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में वित्त मंत्री तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही प्रश्न काल के साथ शुरू हुई लेकिन विपक्षी वामपंथी दलों के विधायक सदन में हंगामा करने लगे। पोस्टर लेकर सदन में पहुंच गए तो स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें पोस्टर लहराने से मना कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर नारेबाजी की।

सदन में उस समय सन्नाटा छा गया जब सीएम नीतीश कुमार अचानक खड़े होकर बोलने लगे। माले विधायकों ने सदन के अंदर जमकर हंगमा कर रहे थे। माले विधायक बेल तक पहुंच गए थे। उनके हंगामे को देखते हुए अंत में खुद सीएम नीतीश कुमार अपने स्थान से खड़े हुए और उन्होंने माले विधायकों से शांत रहने के लिए कहा। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की।

दरअसल संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो मुद्दे आपकी इजाजत से उठाए जाएंगे उन पर संज्ञान लिया जाएगा और लेकिन सदन के नियम के बिपरीत जो बातें उठाई जाएंगी उनका संज्ञान सरकार कैसे लेगी। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए और शोर मचा रहे विपक्षी सदस्यों को नसीहत देने लगे। सीएम ने कहा कि आप लोगों को कोई समस्या है तो लिखकर दे दीजिए।

सीएम ने कहा कि मंत्री बोल रहे हैं तो सुनाई नहीं पड़ता है। जो भी बात कहना है उसे लिखकर दीजिए हम देखेंगे। काहे के लिए खड़े हैं। जाके बैठिए। सीएम की अपील का असर भी देखा गया। हो हल्ला कर रहे विपक्षी सदस्य शांत होकर बैठ गए और उसके बाद सदन की कार्रवाई चलती रही।

विज्ञापन
Advertisement

सदन में गुरुवार को नियमानुसार 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी विधायकों ने शोर मचाते हुए सरकार को घेरने की कवायद शुरू कर दिया। सदन में पोस्टर लहरा रहे भाकपा माले विधायकों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश स्पीकर ने दिया। नंदकिशोर यादव ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि आप अपनी सीट पर बैठ जाइए. वेल से कही गई बातों का कोई मतलब नहीं है। लेकिन विपक्षी सदस्य तबतक शोर मचाते रहे जबतक सीएम ने अपील नहीं की।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…