अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महाभियान के तहत 27 नवंबर तक 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक प्रदेश के 1 लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से अपना धान बेचा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से जारी है। 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरे अंतर का लाभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके तहत अब यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत पूरे 21 क्विंटल के अंतर की राशि का लाभ मिलेगा।