बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महाभियान के तहत 27 नवंबर तक 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक प्रदेश के 1 लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से अपना धान बेचा है। वहीं, 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से जारी है। 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी की गई।

21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरे अंतर का लाभ
        
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत पूरे 21 क्विंटल के अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से खासकर छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनमें उत्साह का माहौल है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

2,634 केंद्रों में आवक शुरू, टोकन तुंहर हाथ ऐप से मिल रही सुविधा
        
किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में 2,634 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर धान विक्रय की तिथि तय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Advertisement

किसानों की मेहनत का सम्मान सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय
    
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। मुख्यमंत्री  साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन, सब्ज़ी सहित सभी मंडियों के दाम ▶ STORY छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन,… आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता का नया मॉडल तैयार कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक… राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट, शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा ▶ STORY राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने… छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और सम्मान को नई पहचान दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और सम्मान को नई पहचान दिलाएगी… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाताओं की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– मैं स्वयं किसान का बेटा… करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन, भाषा-संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग…