पंडवानी गायिका तीजन बाई AIIMS में भर्ती, दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर जाना था हाल-चाल
4 November 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पद्मविभूषण तीजन बाई AIIMS रायपुर में भर्ती, पीएम मोदी ने हालचाल पूछा, लोककला जगत चिंतित, छत्तीसगढ़ में दुआओं का दौर जारी। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ की गौरव, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई को स्वास्थ्य खराब होने के बाद एम्स रायपुर (AIIMS Raipur) में भर्ती कराया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनकी तबीयत बीते कुछ दिनों से नासाज थी, जिसके चलते परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।