परेश रावल और प्रियदर्शन का सुलझा विवाद, ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग की डेट आई सामने
15 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई इस साल जून में, परेश रावल ने पुष्टि की थी कि सभी मतभेद सुलझ गए हैं और वह 'हेरा फेरी 3' में वापसी करने और अक्षय कुमार व सुनील शेट्टी के साथ फिर से काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, दिग्गज एक्टर ने प्रियदर्शन की इस फिल्म से आधिकारिक तौर पर किनारा कर लिया था और उनके अचानक जाने से अक्षय कुमार सदमे में आ गए थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब, न्यूज18 से खास बातचीत में, परेश ने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शेड्यूल के बारे में खुलासा किया है। परेश रावल ने बताया, 'इस पर काम चल रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।' लेकिन फिल्म से उनके बाहर होने से कथित तौर पर प्रोडक्शन को आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण अक्षय ने अपने लंबे समय के सह-कलाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।