बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

परेश रावल और प्रियदर्शन का सुलझा विवाद, ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग की डेट आई सामने

मुंबई

इस साल जून में, परेश रावल ने पुष्टि की थी कि सभी मतभेद सुलझ गए हैं और वह 'हेरा फेरी 3' में वापसी करने और अक्षय कुमार व सुनील शेट्टी के साथ फिर से काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, दिग्गज एक्टर ने प्रियदर्शन की इस फिल्म से आधिकारिक तौर पर किनारा कर लिया था और उनके अचानक जाने से अक्षय कुमार सदमे में आ गए थे। अब, न्यूज18 से खास बातचीत में, परेश ने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शेड्यूल के बारे में खुलासा किया है।

परेश रावल ने बताया, 'इस पर काम चल रहा है। हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।' लेकिन फिल्म से उनके बाहर होने से कथित तौर पर प्रोडक्शन को आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण अक्षय ने अपने लंबे समय के सह-कलाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जवाब में, परेश ने स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट से हटने के उनके पास वाजिब कारण थे और उन्होंने साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित वापस कर दिया था। लेकिन क्या इस विवाद ने प्रियदर्शन के साथ उनके निजी और पेशेवर रिश्तों पर कोई असर डाला?

परेश रावल रिश्तों पर बोले
परेश रावल ने कहा, 'बहुत कुछ हुआ है, लेकिन प्रियदर्शन के साथ मेरे रिश्ते में कोई खटास नहीं आई है। ऐसा रिश्ता खराब नहीं होता। दरअसल, हुआ यह है कि हमारे रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं। इन सबके बीच, अब हम एक-दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जानते हैं। घाव भर गया है। हमारा रिश्ता बहुत पारदर्शी है।'

विज्ञापन
Advertisement

बाबूराव का किरदार निभाकर थक गए
परेश ने एक बार कहा था कि वह हेरा फेरी सीरीज में बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार निभाते-निभाते थक चुके हैं, वहीं उन्होंने बाबूराव स्पिन-ऑफ में भी इंट्रेस्ट दिखाया था। लेकिन अब, ऐसा लगता है कि ऐसी फिल्म बनने की संभावना कम है। उन्होंने कहा, 'हमने (प्रियदर्शन और मैंने) बाबूराव पर किसी स्पिन-ऑफ पर चर्चा नहीं की है। एक फिल्म एक सामूहिक कोशिश है। एक फिल्म सबकी वजह से बनती है। मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अपने दम पर चल पाएगा। आपको श्याम और राजू की भी जरूरत होगी।'

लालची एक्टर नहीं हूं
उन्होंने आगे कहा, 'मैं लालची एक्टर नहीं हूं। मैं मूर्ख भी नहीं हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो यह मान ले कि दुनिया मेरी वजह से चलती है। अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो श्याम और राजू का उसमें होना जरूरी है।' इसी सिलसिले में परेश ने कहा था कि वह 'फिर हेरा फेरी' के नतीजे से नाखुश थे और सुनील ही एकमात्र ऐसे थे जिन्होंने 'अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया'।

कम ही मिलते हैं ऐसे किरदार
उन्होंने कहा था, 'जब वे 'फिर हेरा फेरी' बना रहे थे, तो वे आत्मविश्वासी हो गए थे। ऐसा नहीं होना चाहिए था। 'हेरा फेरी' जैसा कहानी और किरदार हमें कम ही मिलते हैं। और उनको लेके बड़े नजाकत से, बड़े संभालके चलना चाहिए। इसकी पवित्रता को नहीं छीना जाना चाहिए। जब मैं 'फिर हेरा फेरी' की डबिंग कर रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि हमने गंदा पाप कर दिया है। परिस्थिति ऐसी थी कि हमने वही किया जो हमने उस फिल्म में किया था, लेकिन हमें नहीं करना चाहिए था।'

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…