‘मन की बात’ में PM मोदी ने की बोडोलैंड की तारीफ, खेलों में बढ़ रही भागीदारी
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 123वें संस्करण में बोडोलैंड में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही उन्होंने फिटनेस पर फोकस करने की बात दोहराई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पीएम मोदी ने कहा, “आप एक तस्वीर की कल्पना कीजिए। सुबह की धूप पहाड़ियों को छू रही है, धीरे-धीरे उजाला मैदानों की ओर बढ़ रहा है, और उसी रोशनी के साथ बढ़ रही है फुटबॉल प्रेमियों की टोली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीटी बजती है और कुछ ही पलों में मैदान तालियों और नारों से गूंज उठता है। हर पास, हर गोल के साथ लोगों का उत्साह बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी खूबसूरत दुनिया है?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह तस्वीर असम के एक प्रमुख क्षेत्र बोडोलैंड की वास्तविकता है। बोडोलैंड आज अपने एक नए रूप के साथ देश के सामने खड़ा है।