बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

‘मन की बात’ में PM मोदी ने की बोडोलैंड की तारीफ, खेलों में बढ़ रही भागीदारी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 123वें संस्करण में बोडोलैंड में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही उन्होंने फिटनेस पर फोकस करने की बात दोहराई है। पीएम मोदी ने कहा, “आप एक तस्वीर की कल्पना कीजिए। सुबह की धूप पहाड़ियों को छू रही है, धीरे-धीरे उजाला मैदानों की ओर बढ़ रहा है, और उसी रोशनी के साथ बढ़ रही है फुटबॉल प्रेमियों की टोली। सीटी बजती है और कुछ ही पलों में मैदान तालियों और नारों से गूंज उठता है। हर पास, हर गोल के साथ लोगों का उत्साह बढ़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी खूबसूरत दुनिया है? यह तस्वीर असम के एक प्रमुख क्षेत्र बोडोलैंड की वास्तविकता है। बोडोलैंड आज अपने एक नए रूप के साथ देश के सामने खड़ा है। यहां के युवाओं में जो ऊर्जा है, जो आत्मविश्वास है, वह फुटबॉल के मैदान में सबसे ज्यादा दिखता है।”

123वें मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “बोडो टेरिटोरियल एरिया में, बोडोलैंड सीईएम कप का आयोजन हो रहा है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह एकता और उम्मीद का उत्सव बन गया है। 3700 से ज्यादा टीमें, करीब 70 हजार खिलाड़ी, और उनमें भी बड़ी संख्या में हमारी बेटियों की भागीदारी। यह आंकड़े बोडोलैंड में बड़े बदलाव की गाथा सुना रहे हैं। बोडोलैंड अब देश के खेल नक्शे पर, अपनी चमक और बढ़ा रहा है।”

उन्होंने कहा, “एक समय था, जब संघर्ष ही यहां की पहचान थी। तब यहां के युवाओं के लिए रास्ते सीमित थे। लेकिन आज उनकी आंखों में नए सपने हैं। दिलों में आत्मनिर्भरता का हौसला है। यहां से निकले फुटबॉल खिलाड़ी अब बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। “

विज्ञापन
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, “हालीचरण नारजारी, दुर्गा बोरो, अपूर्वा नारजारी, मनबीर बसुमतारी- यह सिर्फ फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं, यह उस नई पीढ़ी की पहचान है, जिन्होंने बोडोलैंड को मैदान से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। इनमें से कई ने सीमित संसाधनों में अभ्यास किया, कई ने कठिन परिस्थितियों में अपने रास्ते बनाए, और आज इनका नाम लेकर देश के कितने ही नन्हें बच्चे अपने सपनों की शुरुआत करते हैं।”

बोडोलैंड चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर (सीईएम) कप फुटबॉल टूर्नामेंट बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के लिए खेलों को एक माध्यम के रूप में बढ़ावा देना है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) में एकता और शांति के साथ फुटबॉल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही पीएम ने लोगों से फिटनेस पर जोर देने की अपील करते हुए कहा, “अगर हमें अपने सामर्थ्य का विस्तार करना है तो सबसे पहले अपनी फिटनेस और वेलबीइंग पर ध्यान देना होगा। फिटनेस के लिए, ओबीसिटी कम करने के लिए मेरा एक सुझाव आपको याद है न! खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करो, मोटापा घटाओ। जब आप फिट होंगे, तो जीवन में और ज्यादा सुं और ज्यादा सुपर हिट होंगे।”

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया… रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया युवाओं का आह्वान ▶ STORY रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का… नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित छत्तीसगढ़ का साझा किया विजन ▶ STORY नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित… नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय… अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,…