पटना मुठभेड़: भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, एक गिरफ्तार
14 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना पटना में अपराधियों और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना इलाके का है। रविवार की मध्य रात्रि लूट कांड के अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने जवाब कार्रवाई की तो एक अपराधी को गोली लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनकी पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार और आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूरज कुमार को गोली लगी है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है।