बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

पटना मुठभेड़: भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, एक गिरफ्तार

पटना

पटना में अपराधियों और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना इलाके का है। रविवार की मध्य रात्रि लूट कांड के अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की तो एक अपराधी को गोली लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार और आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूरज कुमार को गोली लगी है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और चार गोलियां पुलिस ने बरामद की हैं।

सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी
दरअसल, रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि बीते महीने पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। जिसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और देर रात पुलिस की टीम अपराधी को पकड़ने पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधियों पर फायरिंग की, जिसमें सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं, दूसरा अपराधी भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही
इधर, पूरी घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते महीने रानीतालाब थानाक्षेत्र के सैदाबाद गांव के पास रात में एक पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट की गई थी, जिसमें पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हुआ, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP…