IPL 2025 फाइनल से पहले ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर प्रस्तुति, भारतीय सेना के शौर्य को सलाम
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आईपीएल 2025 से पहले ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया गया। इस दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल छू लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान शंकर महादेवन के बेटों शिवम और सिद्धार्थ महादेवन ने भी परफॉर्म किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान सबसे पहली प्रस्तुति ‘तलवारों पर सिर वार दिया’ पर दी गई। बता दें कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत वहीं, कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेनाओं के शौर्य को भी ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान शंकर महादेवन ने अपने बेटों के साथ मैं रहूं या न रहूं, भारत ये रहना चाहिए।