दबंग आवाज़
उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने के लिए नवाचारों को महत्व दिया जाएं- ऊर्जा मंत्री
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने के लिए नवाचारों को महत्व दिया जाएं- ऊर्जा मंत्री मंत्री तोमर ने दिए अधिकारियों को निर्देश भोपाल  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  पोलोग्राउंड मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय के विश्रामगृह में अधिकारियों से चर्चा की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री तोमर ने कहा कि नई तकनीक और नवाचार का दौर है। उपभोक्ता संतुष्टि के लिए गुजरात समेत अन्य राज्यों की नई तकनीक, नवाचारों का पश्चिम क्षेत्र कंपनी में प्रयोग कर देखे एवं उससे आए बदलाव की रिपोर्ट तैयार की जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री तोमर ने कहा कि चाहे घरेलू हो या गैर घरेलू, औद्योगिक या कृषि क्षेत्र के उपभोक्ता सभी का बिजली कंपनी, ऊर्जा विभाग पर विश्वास और बढ़ना चाहिए। यह हमारी व्यवस्था में उत्तरोत्तर सुधार व नवाचार से ही संभव हो पाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री तोमर ने रबी सीजन में आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, सिंहस्थ की तैयारी इत्यादि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से सतत संपर्क रखा जाए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें