उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने के लिए नवाचारों को महत्व दिया जाएं- ऊर्जा मंत्री
मंत्री तोमर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पोलोग्राउंड मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय के विश्रामगृह में अधिकारियों से चर्चा की। मंत्री तोमर ने कहा कि नई तकनीक और नवाचार का दौर है। उपभोक्ता संतुष्टि के लिए गुजरात समेत अन्य राज्यों की नई तकनीक, नवाचारों का पश्चिम क्षेत्र कंपनी में प्रयोग कर देखे एवं उससे आए बदलाव की रिपोर्ट तैयार की जाए। मंत्री तोमर ने कहा कि चाहे घरेलू हो या गैर घरेलू, औद्योगिक या कृषि क्षेत्र के उपभोक्ता सभी का बिजली कंपनी, ऊर्जा विभाग पर विश्वास और बढ़ना चाहिए। यह हमारी व्यवस्था में उत्तरोत्तर सुधार व नवाचार से ही संभव हो पाएगा।
मंत्री तोमर ने रबी सीजन में आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, सिंहस्थ की तैयारी इत्यादि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से सतत संपर्क रखा जाए। जब कभी आंधी तूफान या अन्य चेतावनी की स्थिति मिले, तब चुनौतीपूर्ण क्षेत्र विशेष में माकूल इंतजाम किए जाए।
प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि ग्रीन बेल्ट वाले स्थान व औद्योगिक क्षेत्र में फाल्ट कम करने के लिए कवर्ड कंडक्टर लगाए गए हैं, इससे काफी सुधार आया है। सिंह ने बताया कि उपभोक्ता संतुष्टि एवं कार्यों की मानिटरिंग के लिए अधिकारियों से सतत मैदानी दौरा कराए जा रहे है, रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है, ताकि गुणवत्ता एवं उपभोक्ता सेवा में सतत इजाफा हो। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Green Metal Springs Anti Clockwise Set₹490
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Moti for North 6 (Bhujang)₹1,890
Iron Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹499उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Kamdhenu Cow Idol — Brass, 1 kg₹1,850उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Running Horse Idol — 1.8 kg₹2,200
Power of Infinity Red₹1,250उत्पाद देखें
Shakti Chakra Mapping Tool₹3,500उत्पाद देखें
Copper-Coated Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan₹1,200
Aluminum Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Ashoka Pillar 10 inch₹1,390
























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे