दबंग आवाज़
नकली दरोगा बनकर शराब की खेप ले जा रहे शक्स को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
25 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना पटना में उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नकली दरोगा को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह कार में पुलिस लिखा हुआ स्टीकर लगाकर शराब की खेप लेकर पटना आ रहा था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंगलवार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास से उत्पाद व मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। कार से जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब को जब्त किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस की वर्दी पहनकर चकमा देने फिराक में था टीम ने गाड़ी में बैठे एक नकली दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वहीं कार से टीम ने 199 लीटर शराब को बरामद किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नकली दरोगा बनकर तस्करी कर रहा था। उसकी पहचान छपरा निवासी रवि किशन और उसके चालक की पहचान मनेर निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें