बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

नकली दरोगा बनकर शराब की खेप ले जा रहे शक्स को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

पटना

पटना में उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नकली दरोगा को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह कार में पुलिस लिखा हुआ स्टीकर लगाकर शराब की खेप लेकर पटना आ रहा था। मंगलवार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास से उत्पाद व मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। कार से जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब को जब्त किया।

पुलिस की वर्दी पहनकर चकमा देने फिराक में था
टीम ने गाड़ी में बैठे एक नकली दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वहीं कार से टीम ने 199 लीटर शराब को बरामद किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नकली दरोगा बनकर तस्करी कर रहा था। उसकी पहचान छपरा निवासी रवि किशन और उसके चालक की पहचान मनेर निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई।

कार से एक लाख 75 हजार रुपये की शराब बरामद हुई
उत्पाद व मद्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि ग़ुप्त सूचना मिली कि उजले रंग की कार से शराब की डिलवरी की जानी है। इस सूचना के आधार पर मद्य निषेध के निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मद्य विभाग की टीम ने एक उजले कार को पकड़ा। कार से टीम ने सर्च के दौरान 1105 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। कार पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। जब्त शराब 199 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 75 हजार रुपए के करीब है। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पकडे गये वर्दी पहने नकली दारोगा भोजपुर से भी वर्दी के साथ शराब तस्करी के मामले में पहले जेल जा चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…