दबंग आवाज़
पंजाब चुनाव 2027: शिअद-लक्खोवाल गठबंधन पर AAP का हमला, किसानों के मुद्दे पर घेरा
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की ओर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने किसान नेता अजमेर सिंह लक्खोवाल पर निशाना साधा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आप के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया है कि लक्खोवाल को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया और अब अकाली दल को समर्थन देकर किसानों का कौन सा भला करवाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बलतेज पन्नू ने कहा कि अजमेर सिंह लक्खोवाल ने वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसानों का कोई मुद्दा नहीं उठाया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों की बात करने वाले लक्खोवाल ने अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें