चंडीगढ़.
भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की ओर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने किसान नेता अजमेर सिंह लक्खोवाल पर
निशाना साधा है।
आप के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया है कि लक्खोवाल को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया और अब अकाली दल को समर्थन देकर किसानों का कौन सा भला करवाएंगे। बलतेज पन्नू ने कहा कि अजमेर सिंह लक्खोवाल ने वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसानों का कोई मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों की बात करने वाले लक्खोवाल ने अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।
शिअद और लक्खोवाल का पक्ष
अजमेर सिंह लक्खोवाल ने अकाली दल को किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा रहने वाला दल बताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों-मजदूरों के हक में काम किया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर वादे पूरे न करने तथा चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों के साथ मारपीट और शोषण के आरोप लगाए। वहीं, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूनियन का मांग पत्र मिलने के बाद कहा कि 2027 में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Moti for North 6 (Bhujang)₹1,890
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Tortoise₹1,850
Indra Dev Idol 5.5 inch₹1,850
Brass Shankh (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें
Nandi Bull Idol — 1.7 kg₹3,150
Copper-Coated Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan₹1,200
Surya Dev 6 inch₹1,850
Brass Shree Yantra₹2,750





















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे