आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने पंजाब को मिला 191 का टारगेट, कोहली फिफ्टी से चूके
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अहमदाबाद आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जा रहा है है। खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही है। आरसीबी ने पीबीकेएस के सामने 191 रनों का टारगेट रखा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन जुटाए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने बतौर ओपनर आने बाद 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट (9 गेंदों में 16) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद, विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल (18 गेदों में 24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। कप्तान रजत पाटीदार (16 गेंदों में 26) बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने कोहली के संग 40 रनों की पार्टनरशिप की।