रायपुर : कृषि साख समितियों से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: श्रीमती राजवाड़े
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के कृषकों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शासन द्वारा स्वीकृत योजना के अंतर्गत खोपा, करौटी-बी, केशवनगर, सिरसी एवं सावारावा में 5 नवीन समितियों का गठन किया जा रहा है। इस पहल से लगभग 4650 कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नवगठित समितियों के माध्यम से किसानों को अब खाद-बीज, कृषि ऋण एवं धान विक्रय जैसी आवश्यक सेवाएं अपने ही गांव अथवा आसपास के क्षेत्र में मिल सकेंगी।