बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल
1 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में सड़क निर्माण को गति देने के लिए केंद्र से अरुणाचल मॉडल लागू कर विशेष सहायता देने का आग्रह किया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में सड़क संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार से विशेष पहल करने का आग्रह किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने केंद्र से अनुरोध किया कि पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर अरुणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए अपनाए गए विशेष मॉडल की तर्ज पर बस्तर क्षेत्र में भी सड़क विकास परियोजनाओं को मंजूरी और वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, जहां घने जंगल, पहाड़ी इलाके और दूरस्थ गांव बड़ी संख्या में स्थित हैं।