रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी चैंपियन, 18वां सीजन, 18 रिकॉर्ड, IPL 2025 में वो कारनामे जो पहले कभी नहीं हुए
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आईपीएल 2025 कई मायनों में बहुत खास रहा। पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी। उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। पहली बार किसी ऐसे बल्लेबाज ने 700 से ज्यादा रन बनाए जो ओपनर नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहली बार किसी खिलाड़ी ने दो-दो आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीता। आइए देखते हैं 18वें सीजन में हुए वे 18 खास कारनामे जो आईपीएल इतिहास में अब तक नहीं हुए थे। खास बात ये है कि 18 विराट कोहली का लकी नंबर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये उनकी जर्सी का नंबर है और आईपीएल के 18वें सीजन में ही आरसीबी ने खिताबी जीत का सूखा खत्म किया। 1- पहली बार आरसीबी ने जीता आईपीएल खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे पहले भी वह 3 बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2- आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी मिला इस सीजन में आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी भी मिला।